Sonbhadra News: करंट की जद में आने से तीन भैंसों की मौत, पशुपालक ने सरकारी क्षतिपूर्ति की मांग की.
चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में बिजली के तार टूटने से तीन भैंसों की मौत हो गई। घटना से पशुपालक को भावनात्मक और आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को घटना की सूचना देकर सरकारी मुआवजे की मांग की है।
sonbhadra
8:16 PM, Sep 4, 2025
Share:


घटना के बाद घटनास्थल में उमड़ी भारी भीड़।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव बाद में आज एक बड़ा हादसा होते-होते चल गया हालांकि बिजली करंट की जद में आने से तीन भैंसों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव में कृपाल यादव अपने भैसों को चरा रहे थे, अचानक खेत में अर्थिंग से लगे पोल में करंट आ गया और उसकी जद में आने से एक एक करके तीन भैंस ज़मीन में गिर गईं।
एकाएक हुई घटना से चरवाहा सन्न रह गया। चारवाहे ने सूझबूझ दिखाते हुए बाकी भैसों को मौके से भगाया और खतरे से बाहर आने के बाद ग्राम प्रधान को घटना से अवगत कराया। बिना देर करते हुए ग्राम प्रधान मौके पे पहुंचे और स्थानीय बिजली विभाग को सूचित कर सिंदुरिया फीडर की लाइट को कट कराया। जिससे आगे होने वाली अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
वही पशुपालक सुरेन्दर यादव को भैसों की हुई मौत से आघात पहुंचा है। पशु से लगाव होने की वजह से वह बहुत दुःखी है। साथ ही उनको आर्थिक क्षति भी पहुंची है। पशुपालक की आर्थिक स्थित को देखते हुए घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गईं है। घटना के दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर मौजूद रही और घंटे बिजली के खंभे से धुआ निकलता रहा।
पशु पालक सुरेंद्र यादव ने बताया कि 11 हज़ार की बिजली का तार ऊपर से गिरा है और लगे खंबे में करंट आ गया। जिससे पास में मौजूद 3 भैसों की मौत हो गई। तीनों पशु हमारी ही थी। इस दौरान 20-25 भैंस खेतों में चर रहे थे मौके पर मौजूद चाचा ने बाकी भैंसों को भगाया। बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ अगर उन्होंने तार को सही ढंग से लगाया होता तो हादसा शायद ही होता। पशुपालक सुरेंद्र यादव ने सरकारी क्षतिपूर्ति मुआवजे के तौर पर मांग की है।



