मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news three day training of field trainers for census 2027 begins

Sonbhadra News: जनगणना 2027 के फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू.

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डायट परिसर स्थित मदन मोहन मालवीय सभागार में शुरू हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

sonbhadra

6:56 PM, Mar 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: जनगणना 2027 के फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू.
logo

प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश और तकनीकी जानकारी प्रदान की जा रही है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डायट परिसर स्थित मदन मोहन मालवीय सभागार में शुरू हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तथा जॉइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य कराया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, आवासीय स्थिति तथा सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों का सटीक आकलन किया जाता है। इसलिए सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चयनित मास्टर ट्रेनर डॉ. के.एन. उपाध्याय और सौरभ सिंह द्वारा प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, मकानों की गणना तथा फील्ड स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा जनगणना निदेशालय से आई प्रियासा सिंह ने भी जनगणना 2027 की प्रक्रिया और तकनीकी बिंदुओं को विस्तार से समझाया तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। तीन दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, जिसमें फील्ड ट्रेनर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश और तकनीकी जानकारी प्रदान की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.