Sonbhadra News: पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर्राराजिय तीन गौ-तस्कर, 6 बछड़े कराये गये मुक्त.
रायपुर पुलिस ने अंतर्राराजिय गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो पिकअप वाहन से वध के लिए बिहार ले जाये जा रहे छह बछड़े को मुक्त कराया और कार्रवाई में तीन गौ-तस्कर साहबान अंसारी, गोविंद विश्वकर्मा और शिवाजी को दबोच लिया।
sonbhadra
1:38 PM, Oct 17, 2025
Share:


रायपुर थाना क्षेत्र के दीपा पहाड़ी गांव दरमा क्षेत्र में अल्प सुबह पुलिस की कार्रवाई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: कन्हैया लाल यादव, रायपुर।
सोनभद्र।
पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए
अंतर्राराजिय तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बोलेरो पिकअप वाहन से छह बछड़े बरामद किए गए, जिन्हें वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। 17 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 3:45 पुलिस द्वारा कार्रवाई की गईं। पुलिस के अनुसार रायपुर थाना पुलिस दीपा पहाड़ी गांव दरमा के रास्ते अधौरा (बिहार) की ओर जा रही बोलेरो पिकअप वाहन संख्या UP 64 AT 6082 की चेकिंग कर रही थी, तभी उसे रोका गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके से साहबान अंसारी, गोविंद विश्वकर्मा और शिवाजी पुत्र दिवाकर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से छह गोवंश (बछड़े) बरामद किए गए।
विज्ञापन
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त साहबान अंसारी ने बताया कि रामबली निवासी ग्राम भुसौलिया, थाना रायपुर, जिला सोनभद्र इस गिरोह का सरगना है। वह विभिन्न स्थानों से गोवंश एकत्र करता है। अभियुक्त विपिन उर्फ मुलायम सिंह रास्ते की लोकेशन और सुरक्षा संबंधी जानकारी अपने साथियों को देता था। इसके बाद साहबान अंसारी, गोविंद विश्वकर्मा और शिवाजी पिकअप लेकर गोवंशों को वध हेतु बिहार ले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।



