ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news three msc students stranded on sector 3 island administration and nagar panchayat team rescued them by boat

Sonbhadra News: सेक्टर-3 टापू पर फंसे एमएससी के तीन छात्र, प्रशासन और नगर पंचायत की टीम ने नाव से किया रेस्क्यू.

ओबरा के सेक्टर-3 टापू पर पानी का जलस्तर बढ़ने से एमएससी के तीन छात्र फंस गए। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद प्रशासन, पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने नाव की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला।

sonbhadra

4:50 PM, Nov 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: सेक्टर-3 टापू पर फंसे एमएससी के तीन छात्र, प्रशासन और नगर पंचायत की टीम ने नाव से किया रेस्क्यू.
logo

ओबरा के सेक्टर-3 टापू पर फंसे तीन छात्रों का रेस्क्यू करते प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम, नाव से सुरक्षित निकाले गए युवक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।

सोनभद्र।

ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र के सेक्टर-3 टापू के पास रविवार शाम सेल्फी लेने और घूमने पहुंचे एमएससी के तीन छात्र अचानक पानी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गए। तीनों छात्रों ने घबराकर डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक नौगढ़ के निवासी हैं और ओबरा राजकीय महाविद्यालय में एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं।

वे शाम को घूमने और सेल्फी लेने के उद्देश्य से सेक्टर-3 टापू के पास गए थे। इसी दौरान शाम करीब छह बजे ओबरा पावर हाउस से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर बढ़ने लगा। पानी बढ़ता देख तीनों छात्र भयभीत हो गए और टापू पर ही फंस गए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर अपनी स्थिति की जानकारी दी। सूचना जिलाधिकारी तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल ओबरा एसडीएम को छात्रों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। ओबरा चौकी इंचार्ज और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भी अपनी टीम के साथ रेस्क्यू अभियान में जुट गए।

Img

नाव की व्यवस्था करने में शाम करीब सात बज गए। इसके बाद नाव को टापू तक पहुंचाया गया और तीनों छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ओबरा चौकी इंचार्ज और तहसीलदार ने छात्रों को भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी। रेस्क्यू अभियान में तहसीलदार, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी, चेयरमैन प्रतिनिधि, ओबरा चौकी इंचार्ज राजू साहनी, सुनील कुमार शुक्ला, राजेश कुमार यादव, सुधांशु मिश्रा सहित नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.