Sonbhadra News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार सगे भाइयो समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत.
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दूआरी तिराहे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार निमंत्रण से लौटने के दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आ गईं और बाइक सवार चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह, उनके भाई और एक रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई।
sonbhadra
9:53 AM, Feb 9, 2026
Share:


चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह कि फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दूआरी तिराहे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार निमंत्रण से लौटने के दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आ गईं और बाइक सवार चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह, उनके भाई और एक रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक मधुपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में गमगीन माहौल बन गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
घटना की बाबत सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत हिन्दुआरी चौकी के हिन्दुआरी तिराहे पर ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। जिससे मौके पर कमला सिंह, दयाशंकर सिंह और प्रेम सिंह का गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर डॉक्टर की टीम द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
