मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news three sacks of fertilizer stolen from khotomhua lampas unknown thieves committed the crime by breaking the window

Sonbhadra News: खोतोमहुआ लैम्पस से तीन बोरी खाद चोरी, अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर वारदात को दिया अंजाम.

खोतोमहुआ लैम्पस गोदाम से अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर तीन बोरी एएसपी खाद चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर प्रभारी सचिव शिव प्रसाद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

sonbhadra

5:52 PM, Jul 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: खोतोमहुआ लैम्पस से तीन बोरी खाद चोरी, अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर वारदात को दिया अंजाम.
logo

खोतोमहुआ लैम्पस गोदाम की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोर तीन बोरी एएसपी खाद लेकर फरार हो गए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ स्थित लैम्पस गोदाम से अज्ञात चोरों ने सोमवार रात तीन बोरी एएसपी खाद चुरा ली। चोरों ने गोदाम की खिड़की तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। लैम्पस के सचिव शिव प्रसाद ने बभनी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना खोतोमहुआ ग्राम पंचायत के धमका जौराही स्थित लैम्पस में हुई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गोदाम की खिड़की टूटी हुई देखी और इसकी सूचना लैम्पस के प्रभारी सचिव शिव प्रसाद को दी। सूचना मिलने पर सचिव ने तत्काल बभनी थाने को सूचित किया। सूचना के बाद बभनी थाने की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सचिव के अनुसार, गोदाम में 300 बोरी एपीएस, 10 बोरी डीएपी और 74 बोरी यूरिया रखी हुई थी। जांच के दौरान तीन बोरी एएसपी खाद कम पाई गई, जिसकी चोरी खिड़की तोड़कर की गई थी। प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। चोरों की तलाश जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.