Sonbhadra News: 20 किलो 790 ग्राम गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो केटीएम बाइक भी बरामद.
गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी का भंडाफोड़ किया है। 20 किलो 790 ग्राम गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार और दो केटीएम बाइक भी बरामद की है।
sonbhadra
5:07 PM, Aug 15, 2025
Share:


चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित मां वैष्णो मंदिर डाला के पास से धरे गए तस्कर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बीती रात करीब 11 बजे वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर वैष्णो मंदिर डाला के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के पास से 20 किलो 790 ग्राम अवैध गांजा भी मिला है। जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा दो केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत लगभग 7.60 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों में सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का 27 वर्षीय आकाश राव, चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के फत्तेपुर का 22 वर्षीय आशु उर्फ राहुल कुमार और सोनभद्र के सिरसिया का 21 वर्षीय सनी देवल यादव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 200 रुपये नगद भी बरामद किए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
01- प्र.नि. विजय कुमार चौरसिया, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
02.- उ. नि.आशीष कुमार पटेल, चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
विज्ञापन
03- हे.का. अजय यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
04- हे.का. राम सिंह यादव, चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
05- का. सुनील यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
06- का. सच्चिदानन्द मिश्रा, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
07- का. गोबिंद यादव, चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।



