Sonbhadra News: बीजपुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, सिरसोती, चेतवा और रिहंद बॉयज की शानदार जीत.
बीजपुर में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर पहुंचा। एक ही दिन में खेले गए कई मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित किया। सिरसोती, चेतवा, डोडहर, डेडली डायनामाइट और रिहंद बॉयज ने जीत दर्ज की। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में मैचों का भरपूर आनंद लिया गया।
sonbhadra
2:18 PM, Apr 7, 2026
Share:


हजारों दर्शकों की मौजूदगी में मैचों का भरपूर आनंद लिया गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बीजपुर प्रीमियर लीग रात्रि कालीन सर्किल टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सिरसोती थंडर और यंग बॉयज जूनियर के बीच खेला गया। जिसमें सिरसोती ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरसोती ने निर्धारित 8 ओवर में चार विकेट खोकर 74रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग बॉयज जूनियर ने आठ ओवर में 7 विकेट खोकर 70 रन बनाए। इस प्रकार रोमांचक मुकाबला सिरसोती ने चार रनों से जीत लिया। शानदार हरफनमौला खेल के लिए परेज़ को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया, जिन्होंने दो ओवर में 8रन देकर एक विकेट झटका। तथा शानदार 13 गेंद में 17 रन बनाए। दूसरा मुकाबला बीजपुर नाइट राइडर्स और चेतवा के मध्य खेला गया। जिसमें चेतवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीजपुर नाइट राइडर्स के खिलाड़ी 6.2 ओवर में 30 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का खिताब आकाश केसरी को दिया गया जिन्होंने दो ओवर में 6 रन देखकर दो विकेट झटका। तीसरा मुकाबला डोडहर वर्सेस जरहा बॉयस के बीच खेला गया। जिसमें जरहा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डोडहर ने 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जरहा ने 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 37 रन बनाएं। इस प्रकार इस मुकाबले में डोडहर विजयरी रही। मैन ऑफ द मैच का खिताब विनोद को दिया गया। जिन्होंने हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए 20 गेंद में 15 रन बनाए तथा दो ओवर में दो रन देकर 9 विकेट झटके। चौथा मुकाबला डेडली डायनामाइट और बीजपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें बीजपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डेडली डायनामाइट ने 7.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 58 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीजपुर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 7.2 ओवर में 41 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का खिताब दिवाकर को दिया गया जिन्होंने 1.02 ओवर में तीन रन देकर चार विकेट झटके। पांचवा मुकाबला रिहंद बॉयज और स्टार 11 के बीच खेला गया। जिसमें टॉस रिहंद बॉय ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर 93 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार 11 की पूरी टीम 6.3 ओवर में 45 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।मैन ऑफ द मैच का किताब मक्कुल खान को दिया गया। जिन्होंने 14 गेंद में 27 रन बनाए तथा एक ओवर में छह रन देकर दो विकेट झटके। छठा मुकाबला सिरसोती वॉरियर्स और गैरेज के बीच खेला गया। जिसमें जिसमें गैरेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में चार विकेट खोकर 71 रन बनाएं।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरसोती वॉरियर्स 7.2 ओवर में 38 रन बनाकर ऑल आउट हो गई मैन ऑफ द मैच का किताब सचिन को दिया गया। पूरे मुकाबले में हजारों दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद लिया तथा रात्रि कालीन इस प्रतियोगिता का भूरी भूरी प्रशंसा की। लाइव स्कोरिंग की भूमिका में शिव जायसवाल रहे तथा हिंदी कमेंट्री धनंजय शर्मा ने निभाई तथा भोजपुरी कमेंट्रीआनंद शर्मा ने की जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।
