मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tide of patriotism echoed in dala grand tricolor yatra was taken out

Sonbhadra News: डाला में गूंजा देशभक्ति का ज्वार, भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गईं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंगलवार को भाजपा ने डाला में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल के नेतृत्व में यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर शहीद स्थल तक पहुंची। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया।

sonbhadra

7:34 PM, Aug 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: डाला में गूंजा देशभक्ति का ज्वार, भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गईं.
logo

डाला में तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते भाजपा कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।

सोनभद्र।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंगलवार को डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए शहीद स्थल तक पहुंची, जहां जनसभा के साथ इसका समापन हुआ।तिरंगा यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे नगर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे गूंजते रहे। तिरंगों से सजा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

विज्ञापन

Img

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसका उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को भी याद किया जा रहा है, जिनके बलिदान की बदौलत आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, मुकेश जैन, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह पटेल, विकास मिश्रा, शंभू सिंह गोंड़, मनीष तिवारी, बृजेश पांडेय, विशाल कुमार, कृपाशंकर पांडेय, संतोष कुशवाहा, सौरभ सिंह, धरमु बैगा, राजेश पटेल, जितेंद्र ठाकुर, प्रकाश चौधरी, सर्वेश पटेल, भोला चेरो व अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.