ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tipper hits bike bike driver seriously injured accident in cat markundi mining area

Sonbhadra News: टिप्पर ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में हादसा.

ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात टिप्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मऊ जिले का 22 वर्षीय युवक दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अजंता खदान मोड़ पर हुई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, दुर्गा प्रसाद अक्सर गिट्टी लोड कराने खनन क्षेत्र में आते हैं।

sonbhadra

1:26 PM, Feb 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: टिप्पर ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में हादसा.
logo

ओबरा परियोजना अस्पताल में घायल का इलाज़ हुआ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात टिप्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मऊ जिले का 22 वर्षीय युवक दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अजंता खदान मोड़ पर हुई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, दुर्गा प्रसाद अक्सर गिट्टी लोड कराने खनन क्षेत्र में आते हैं। घटना के दिन भी वह गिट्टी लोड कराने आए थे और अपना ट्रक खड़ा कर किसी काम से अपने परिचित की बाइक लेकर बिल्ली चढ़ाई पर जा रहे थे। सूत्र बताते है इसी दौरान अजंता माइंस खदान से निकले एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल दुर्गा प्रसाद को तुरंत ओबरा परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसे प्रशासन ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। बाइक मालिक ने कहा कि उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है जिसका हरजाना उन्हें चाहिए, उन्होंने कहा ड्राइवर के सही होने पर तहरीर दी जाएगी।

विज्ञापन

Img

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा खदान की पर्ची कटने वाली जगह के पास हुआ है। यदि मामले की जांच की जाए, तो अज्ञात टिप्पर की पहचान हो सकती है। बता दे कि खनन क्षेत्र में अक्सर टिप्पर बेकाबू होकर चलते हैं, खासकर मोड़ों पर, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने यह भी बताया कि बिल्ली-मारकुंडी मोड़ पर सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने से आए दिन दुर्घटनाएँ होती हैं। इसके अतिरिक्त, खनन क्षेत्र में ब्लास्टिंग के दौरान भी सैकड़ो वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर इंतजार किया जाता है, जिससे भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मऊ निवासी हादसे का शिकार दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि वह अपनी गाड़ी खड़ी कर दोस्तों से मिलने गए थे। जब वह वापस लौट रहे थे, तभी बिल्ली चढाई स्थित पहली खदान से एक तेज रफ्तार टिप्पर निकला और उन्हें कुचलते हुए भाग गया। हादसे के बाद वह बेहोश हो गए। दुर्गा यादव ने बताया हादसा काफ़ी घातक था उन्हें कुछ याद नहीं अस्पताल में होश आया, जहां उनके मित्र मौजूद थे। उन्हें हाथ की हड्डी टूटने के साथ-साथ पैर में दो जगह और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। दुर्घटना में उनकी मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें यह भी याद नहीं कि उन्हें अस्पताल कौन लेकर गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अन्य जगह इलाज़ की सलाह दी। एक्स-रे में हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है और डॉक्टरों ने उन्हें छह महीने आराम करने की सलाह दी है। अपनी लाचारी बताते हुए दुर्गा यादव ने बताया कि उनके पास आगे के इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। पैसे और स्थानीय मदद के अभाव में दुर्गा प्रसाद यादव अब अपने गांव लौट रहे हैं। घटना के बाद पहुंची पुलिस को उन्होंने घटना की बाबत पुरी जानकारी उपलब्ध करा दी है, उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि आगे क्या होगा। बाइक स्वामी ने लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.