ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tipper overturned due to incomplete road construction villagers expressed displeasure mahadev sena trust demanded immediate construction

Sonbhadra News: अधूरी सड़क निर्माण के कारण पलटा टिपर, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, महादेव सेना ट्रस्ट ने जल्द निर्माण की मांग की.

रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के कोटा इलाके में अधूरी सड़क निर्माण कार्य एक बार फिर हादसे की वजह बन गया। बरहमोरी क्षेत्र से बालू लेकर जा रहा एक ओवरलोड टिपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्थानीय लोगों में पीडब्लूडी खंड 2 द्वारा बन रही रोड को अधूरा छोड़ने की वजह नाराजगी है।

sonbhadra

1:20 PM, May 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: अधूरी सड़क निर्माण के कारण पलटा टिपर, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, महादेव सेना ट्रस्ट ने जल्द निर्माण की मांग की.
logo

टिपर को हटाकर यातायात को सामान्य कराने का प्रयास किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, कोटा।

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के कोटा क्षेत्र में पीडब्लूडी खंड 2 द्वारा अधूरी सड़क निर्माण कार्य के कारण एक बार फिर सड़क दुर्घटना की घटना सामने आई है। बरहमोरी क्षेत्र से बालू लोड लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा एक 500 फ़ीट का टिपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां सड़क निर्माण कार्य काफी समय से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क के एक हिस्से पर ढलाई का कार्य पूरा कर दिया गया है, जबकि दूसरी तरफ का निर्माण अब तक अधूरा है। निर्माणाधीन सड़क और तैयार सड़क के बीच करीब दो फीट का ऊंचाई अंतर होने से ओवर लोड वाहनों को गुजरने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में जरा सी चूक होने पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं।

विज्ञापन

Img

महादेव सेना ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्भय चौधरी का कहना है कि अधूरी सड़क के कारण क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। भारी वाहनों के आवागमन के दौरान सड़क संकरी और असमतल होने के कारण लंबा जाम लग जाता है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग पीडब्लूडी और जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई या पहल नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन और निर्माण एजेंसी से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से राहत मिल सके। वही ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क का कार्य पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल टिपर को हटाकर यातायात को सामान्य कराने का प्रयास किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.