ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/sonbhadra news to boost the morale of the army the business class waved the tricolor in support of the country and the army 04082025 oYXlzs

Sonbhadra News: सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए व्यापारी वर्ग ने देश और सेना के समर्थन में लहराया तिरंगा.

Sonbhadra News: सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए व्यापारी वर्ग ने देश और सेना के समर्थन में लहराया तिरंगा.

12:00 AM, May 9, 2025

Share:

Sonbhadra News: सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए व्यापारी वर्ग ने देश और सेना के समर्थन में लहराया तिरंगा.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौराहे पर
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर हिंदुस्तान के समर्थन में तिरंगा लहराया और सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए व्यपारी एकजुट हुए। व्यपारियों ने कहा देश का व्यापारी सरकार के साथ है व्यापारी युद्ध की दशा में सरकार को अपना हर संभव योगदान करेगा। संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने बहुत हद तक आतंकवादियों का खात्मा किया है और भारत की आन बान और शान की रक्षा भी की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक देश की 15 से ज्यादा जगह को निशाना बनाने का जो कुत्सित प्रयास किया है।

उसे भारत ने अपनी तकनीकी क्षमता के साथ नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया गया है। यह उत्साहित करने वाला तो है ही साथ ही हमको सतर्क रहने की भी बहुत आवश्यकता है, क्योंकि पाकिस्तान का जो आज तक का इतिहास है वह पीठ में छुरा भोंकने का आदती है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की भीषण आतंकी घटना के बाद जब पाकिस्तान से तनाव चरम पर है तब से पूरा देश उचित प्रक्रिया की प्रतीक्षा में था समूचा राष्ट्र एक समान भावनाओं से ओत-प्रोत प्रोत है। हमें अपनी पूरी क्षमता से जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

वही उद्योग व्यापार मंडल संगठन अध्यक्ष कौशल शर्मा ने इस दौरान कहा पहलगाम में हमले में 26 लोग जो निर्दोष मारे गए उसके विरोध में व्यपारियों ने शुक्रवार को पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान पर की जा रही सैन्य कार्रवाई को व्यापारियों ने सराहा। क्योंकि पहलगाम में हुए आतंकी हमलों में निर्दोष लोग मारे गए हैं। यह कार्रवाई भारत सरकार के लिए बहुत जरूरी था। यहां की जनता के लिए जरूरी था। क्योंकि यह कार्रवाई नहीं होती तो निरंतर निर्दोष लोगों की जान जाती रहती। हम पहलगाम हमले की कटु शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा पुतला फूंकने का मुख्य करण था पाकिस्तान को यह संदेश जाए कि पूरे भारत की जनता एक है व्यापारी एक है और भारत सरकार के पक्ष में है और समर्थन में खड़े हैं।

अपनी सेना के साथ खड़े हैं। कोई भी कार्रवाई होती है अगर व्यापारियों की जरूरत पड़ती है व्यापारी कंधे से कंधा मिलाकर आर्थिक रूप से भी देश के साथ खड़ा है। कौशल शर्मा ने कहा अब पाकिस्तान के नेस्तनाबूद होने का समय आ गया है। क्योंकि अत्याचार का अंत भी होना बहुत आवश्यक है। व्यपारियों ने मांग की है कि पूरे पाकिस्तान में जितने भी आतंकवादी शिविर हैं उनको नेस्तनाबूद किया जाए। जितने आतंकवादी संगठन है उनको भी नेस्तनाबूद करके खत्म किया जाए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से कौशल शर्मा, प्रितपाल सिंह राजेश जायसवाल, प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह, शरद जायसवाल, अमित अग्रवाल, टीपू अली, प्रतीक केसरी अभिषेक साहू ,दिल करन सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.