ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news to hide his misdeeds a daughter in law beating the mother in law beaten with sticks

Sonbhadra News: अपने कुकर्मो को छुपाने के लिए बहूए बनी कातिल, लाठी-डंडो से पीटकर की सास की हत्या.

अपनी नापाक हरकतों को छुपाने के लिए दो बहूओ पर इस कदर गुस्सा हावी हुआ की उन्होंने अपनी ही सास की हत्या कर दी। दोनों बहूओ के पति के गैर मौजूदगी में उनके घर में गैर मर्दो का आना जाना था। जिसका सास विरोध कर रही थी और अपने बेटों से बहुओ के कुकर्मो को बता दिया गया। जिससे गुस्साए बहुओ ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।

sonbhadra

9:47 PM, Aug 15, 2025

Share:

Sonbhadra News: अपने कुकर्मो को छुपाने के लिए बहूए बनी कातिल, लाठी-डंडो से पीटकर की सास की हत्या.
logo

हत्या का पुलिस ने किया सफल आवारण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, कोन।

सोनभद्र।

कोन थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बता दे कि 14 अगस्त को ग्राम गिधिया में 65 वर्षीय जहुरन खातून की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया था और क्षेत्र में मौत की चर्चा होने लगी थी। अपनी सास की मौत से सहमी मृतका की बड़ी बहू रोजा खातून की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में पता चला कि मृतका के चार पुत्र हैं, जो अलग-अलग रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। मृतका की तीसरी बहू शायरा खातून और चौथी बहू शबीना खातून के पति बाहर रहते थे।

Img

हत्या कर बहुओ ने शव को खेत में फेक कर लगाया था ठिकाने (फ़ाइल फ़ोटो)

विज्ञापन

उनकी गैरमौजूदगी में बहुओं के घर अन्य पुरुषों का आना-जाना लगातार लगा रहता था। बहुओं की हरकत से नाराज़ सास लगातार इस पर आपत्ति जताती थीं और अपने पुत्रों से शिकायत करती थीं। इससे नाराज होकर दोनों बहुओं ने मिलकर जहुरन खातून की लाठी-डंडे से हत्या कर दी और शव को गांव के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी शायरा खातून और शबीना खातून को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद कर लिए गए हैं। हत्या के मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकार ओबरा हर्ष पाण्डेय ने बताया कि 14 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 7:00 बजे थाना कोन पर सूचना प्राप्त हुई थी ग्राम गिघिहा के महिला 65 वर्षीय महिला जहुरन खातून की हत्या कर दी गई है।

Img

ओबरा क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय।

इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कोन पर मुकदमा अपराध संख्या 185/25 सुसंगत धाराओं के अंतर्गत पंजीकृत किया गया तथा घटना का अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया। 15 अगस्त को इस घटना का सफल अनावरण कर दिया गया है तथा अभियुक्तताओं को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए हर्ष पाण्डेय ने बताया कि मृतिका अपने पुत्र से अपनी बहूओ के गैर व्यक्तियों के संबंध के बारे में शिकायत की थी। जिससे नाराज होकर तीसरे और चौथे नंबर की बहू शायरा खातून और शबीना खातून ने लाठी डंडे से वार कर अपनी सास की हत्या कर दी तथा उनकी बॉडी पास के खेत में रातों-रात फेंक दिया। इस घटना का सफल अनावरण किया गया तथा अभियुक्तताओं के पास से आला कत्ल प्रयुक्त लाठी डंडे को बरामद कर लिया गया। घटना का 24 घंटे में सफल अनावरण किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.