मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news to increase coordination among the public bijpur police set up jan chaupal

Sonbhadra News: जनता के बीच समन्वय बढ़ाने को लेकर बीजपुर पुलिस ने लगाई जनचौपाल.

बीजपुर थाना क्षेत्र के जलजलिया गांव में आयोजित जनचौपाल में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा अफवाहों से बचने की अपील की।

sonbhadra

7:18 PM, Jun 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: जनता के बीच समन्वय बढ़ाने को लेकर बीजपुर पुलिस ने लगाई जनचौपाल.
logo

बीजपुर थाना क्षेत्र के जलजलिया गांव में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलजलिया गांव में मंगलवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक जनचौपाल का आयोजन किया गया।इस चौपाल के दौरान थानाध्यक्ष ने सीधे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया।​ग्रामीणों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है।उन्होंने अपील की कि यदि किसी भी ग्रामीण को किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी हो तो वे बिना किसी डर या हिचक के तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।​​ चौपाल में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से विशेष अपील की उन्होंने कहा यदि क्षेत्र में कोई भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी भी भ्रामक जानकारी या अफवाह पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।​ इस जनचौपाल में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे जिन्होंने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की। ग्रामीणो ने कहा कि चौपाल के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच के समन्वय को और मजबूती मिली है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.