मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news to protect from the scorching heat and heatwave sadar mla bhupesh chaubey distributed towels appealed to the people to be careful

Sonbhadra News: भीषण गर्मी और हीटवेव से बचाव के लिए सदर विधायक भूपेश चौबे ने बांटे गमछे, लोगों से सावधानी बरतने की अपील.

सोनभद्र में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने सराहनीय पहल करते हुए रेहड़ी-पटरी दुकानदारों, टोटो चालकों, मजदूरों, ठेला-खुमचा संचालकों एवं जरूरतमंद लोगों को गमछों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से धूप में निकलते समय सिर और चेहरे को गमछे से ढकने, पर्याप्त पानी पीने तथा दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की।

sonbhadra

1:35 PM, May 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: भीषण गर्मी और हीटवेव से बचाव के लिए सदर विधायक भूपेश चौबे ने बांटे गमछे, लोगों से सावधानी बरतने की अपील.
logo

गर्मी से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों को गमछों का वितरण वितरण करते सदर विधायक भूपेश चौबे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, सोनभद्र में भी तापमान चर्म पर है, जिससे लोगों को लू और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट रहने और हीटवेव से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सोनभद्र सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी गर्मी और लू से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रेहड़ी-पटरी के किनारे रहने वाले लोगों, टोटो चालकों, ठेला-खुमचा संचालकों, मजदूरों, मोची एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को गमछों का वितरण किया। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में खुले में कार्य करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गमछा वितरण के दौरान विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि उनकी कोशिश है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक गमछे पहुंचाए जाएं, ताकि वे धूप में काम करते समय सिर और चेहरे को ढककर लू से बचाव कर सकें।

विज्ञापन

Img

उन्होंने कहा कि टोटो चालक, दिहाड़ी मजदूर, ठेला-खुमचा व्यवसायी और सड़क किनारे काम करने वाले लोग दिनभर धूप में रहते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अत्यधिक जरूरी होने पर ही दोपहर के समय घरों से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को गमछे या कपड़े से अवश्य ढकें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर ही घर से निकलें। उन्होंने कहा कि यदि संभव हो तो सुबह और शाम के समय ही कार्य करें। यदि दोपहर में काम करना अनिवार्य हो, तो गर्मी से बचाव के सभी उपाय अपनाएं ताकि लू की चपेट में आने से बचा जा सके। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं को सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अस्पतालों में हीटवेव से संबंधित दवाओं एवं उपचार की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी, उल्टी या लू के अन्य लक्षण महसूस हों तो तत्काल नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लें। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक की पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच गमछा वितरण जैसे अभियान से जरूरतमंद लोगों को राहत मिलेगी और हीटवेव से बचाव के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। क्षेत्र में चलाया जा रहा यह अभियान लोगों को गर्मी से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.