मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news top ten criminal arrested in badar district of bijpur

Sonbhadra News: बीजपुर का जिला बदर टॉप-टेन अपराधी गिरफ्तार.

पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है। बीजपुर थाना पुलिस ने बकरहिवा मोड़ से हिस्ट्रीशीटर और टॉप-टेन अपराधी रंजीत सिंह को पकड़ा। रंजीत सिंह को उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर किया गया था, लेकिन वह निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही जिले में मौजूद था।

sonbhadra

6:31 PM, Feb 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर का जिला बदर टॉप-टेन अपराधी गिरफ्तार.
logo

अपराधी रंजीत सिंह को उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर किया गया था।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है। बीजपुर थाना पुलिस ने बकरहिवा मोड़ से हिस्ट्रीशीटर और टॉप-टेन अपराधी रंजीत सिंह को पकड़ा। रंजीत सिंह को उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर किया गया था, लेकिन वह निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही जिले में मौजूद था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। बीजपुर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक जिला बदर अभियुक्त बकरहिवा मोड़ पर मौजूद है। सूचना के आधार पर, थानाध्यक्ष बीजपुर अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम बकरहिवा मोड़ से अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र इंद्रदीप सिंह, निवासी धरतीड़ाड, थाना बीजपुर, सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। रंजीत सिंह वाद संख्या 1111/2024 के तहत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जिला बदर था। गिरफ्तार अभियुक्त थाना बीजपुर का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नंबर 23ए) और टॉप-टेन अपराधी भी है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, छेड़छाड़ और आईटी एक्ट से संबंधित धाराएं शामिल हैं। पुलिस उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर रही है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, हेड कांस्टेबल विपिन यादव, कांस्टेबल हरिश्चंद्र और कांस्टेबल रामप्रकाश यादव शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.