Sonbhadra News: टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस, सड़कों पर उतरा यूटा संगठन.
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले शिक्षकों ने ‘टेट अनिवार्यता’ के विरोध में रॉबर्ट्सगंज शहर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलूस निकाला। विन्ध्याचल मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन के नेतृत्व में यह जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर बढ़ौली चौराहा तक पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
sonbhadra
7:39 PM, Mar 19, 2026
Share:


मशाल जुलुस निकालते यूटा पदाधिकारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले शिक्षकों ने ‘टेट अनिवार्यता’ के विरोध में रॉबर्ट्सगंज शहर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलूस निकाला। विन्ध्याचल मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन के नेतृत्व में यह जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर बढ़ौली चौराहा तक पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन ने कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता और योग्यता की असली पहचान वर्षों के समर्पण और सेवा से होती है। उन्होंने कहा कि सेवा के बीच में नए नियम लागू करना न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है। मंडल पदाधिकारी केके सिंह, ज्ञान प्रजापति, अंजनी द्विवेदी और शमशेर सिंह ने एक स्वर में कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों के लिए पीछे नहीं हटेंगे। वहीं जिला अध्यक्ष शिवम अग्रवाल और महामंत्री रूद्र मिश्रा ने स्पष्ट किया कि संगठन न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगा। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कोर टीम के पदाधिकारी बृजेश यादव, सूर्य प्रकाश सिंह, विवेकानंद शुक्ला, संजीव सिंह, राजेश यादव, विवेक, संतोष यादव, गौरव, सौरभ पटेल, शंभू यादव, मधुप सिंह, राज वैश्य, बृजेश वैश्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
