Sonbhadra News: बभनी में मूसलाधार बारिश का कहर, दो कच्चे मकान ढहे, नदी-नाले उफान पर.
बभनी क्षेत्र में रविवार से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और नदी-नाले उफान पर हैं। बीती रात घसिया बस्ती में प्रकाश और गेंदा प्रसाद के कच्चे मकान बारिश के चलते धराशायी हो गए। निचले इलाकों में पानी भरने और रास्तों पर पानी बहने से ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने के साथ पशुपालकों के सामने चारा और सुरक्षित स्थान की समस्या खड़ी हो गई है।
sonbhadra
7:54 PM, Aug 19, 2026
Share:


लगातार बारिश से कच्चा मकान ढहा, वहीं जलभराव से रास्ते पर लबालब पानी भरने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र में रविवार से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं बीती रात दो कच्चे मकान के गिरने से लोगों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर संकट खड़ा हो गया है। बारिश का पानी निचले इलाकों में भरने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र की छोटी-बड़ी नदियों और बरसाती नालों में पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी-नालों के उफान पर आने से ग्रामीणों को आवागमन को लेकर चिंता सताने लगी है। कई स्थानों पर पानी रास्तों के ऊपर से बहने लगा है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं और नदी-नालों के आसपास जाने से बच रहे हैं। बारिश का सबसे अधिक असर गरीब और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों पर पड़ रहा है। रात में घसिया बस्ती निवासी प्रकाश पुत्र रतन और गेंदा प्रसाद पुत्र गुरु प्रसाद लगातार पानी बरसने से कच्ची दीवारें कमजोर होकर धराशायी हो गईं । मकान गिरने से घरेलू सामान के क्षतिग्रस्त होने का भी खतरा बना हुआ है। लगातार बारिश से पशुपालकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। पशुओं को रखने के स्थानों में पानी भरने और चारा गीला होने से पशुपालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो पशुओं के लिए चारा और सुरक्षित स्थान की समस्या और गंभीर हो सकती है।बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भरने से किसानों के सामने फसलों की चिंता खड़ी हो गई है। वहीं, लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण ग्रामीण जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। नदी-नालों में लगातार बढ़ते पानी को देखते हुए ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में हालात पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है। लोगों का कहना है कि बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं लगातार मूसलाधार बारिश अब परेशानी का कारण बनती जा रही है।



