ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news torrential rains wreaked havoc in the district a ruin showed in many places

Sonbhadra News: मूसलाधार बारिश ने जिले में बरपाया कहर, कई जगहों पर दिखा बर्बादी भरा नज़ारा.

सोनभद्र जिले में पिछले 48 घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने जिले में कहर बरपाया रख दिया। बरसात की वजह से अधिकांश नदियां और नाले उफान पर है। बीजपुर क्षेत्र के कोहरमारा-नेमना सम्पर्क मार्ग पर बने रपता और पुलिया चौथी बार धाराशाही होगा। जिससे सैकड़ों श्रमिकों सहित ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है।

sonbhadra

2:07 PM, Aug 24, 2025

Share:

Sonbhadra News: मूसलाधार बारिश ने जिले में बरपाया कहर, कई जगहों पर दिखा बर्बादी भरा नज़ारा.
logo

बरसात की वजह से सम्पर्क मार्ग हुआ पुरी तरह क्षतिग्रस्त।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जिले में पिछले 48 घंटों की मूसलाधार बारिश से लोगों जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बरसात की वजह से कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का लोग सामना कर रहे तो बीजपुर क्षेत्र के जरहा के कोहरमारा टोले में बना पुल शनिवार रात धराशाही हो गया। वही नेमना नवाटोला सम्पर्क सड़क में बना रपटा क्षतिग्रस्त हो गया है। दो दिन से लगातर हो रही बरसात में तवाही का मंजर अब हर जगह दिखाई देने लगा है। पुलों की गुडवक्ता पर अब स्थानीय लोग सवाल खड़ा करने लगे हैं। बरसात में नदी नाले उफान पर हैं और रोड पुरी तरह से दरिया में तब्दील हो गईं है।

ग्राम प्रधान पति जरहा विनोद भारती ने बताया कि कोहरमारा पुल पिछले साल ही टूट कर बह गया था, आवागमन में ग्रामीणों को हो रही असुविधा को देखते हुए हियुम पाइप डाल कर कच्चा पुल का निर्माण कराया गया था लेकिन वह भी इस वर्ष बह गया था। प्रधान ने ग्राम पंचायत कोटे से पुनः मरम्मत करा कर किसी तरह काम चलाऊ बनवाया था लेकिन शनिवार की रात वह चौथी बार फिर से धराशाही हो गया है।बताया गया कि इस पुल के टूटने से सैकड़ों श्रमिकों सहित ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है। पहले इसी सड़क मार्ग से एनटीपीसी रिहंद प्लांट में सैकड़ों श्रमिक प्रतिदिन डियूटी करने जाया करते थे अब श्रमिको को 25 किलो मीटर मेन रोड से घूम कर बीजपुर तक आवागमन करना पड़ रहा है। इधर बरसात के कारण दो दिन से नेमना नवाटोला सम्पर्क सड़क मार्ग पर बने पुराने रपटा पर पानी का दबाव बढ़ने से वह भी टूटने के कगार पर पहुंच गया है जिससे लोग भयभीत हैं।

Img

बताया जाता है कि नेमना नवाटोला सम्पर्क सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ तक के लोग आया जाया करते हैं। अगर यह भी धराशाही हुआ तो बड़ी आबादी का आवागमन बन्द हो जाएगा। नेमना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मौका मुआयना कर तत्काल पुल और सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एस के सिंह ने बताया कि हम को जानकारी है उक्त कार्य को कार्ययोजना में सम्मलित किया गया है, जल्द दोनों पुल बनवाया जाएगा। फीलहाल अस्थायी व्यवस्था बहाल कराई जाएगी, जिससे आवागमन प्रभावित न हो।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.