Sonbhadra News: अवैध बालू परिवहन में ट्रैक्टर जब्त, जरहा वन रेंज के अंजीर नदी से पकड़ा गया ट्रैक्टर.
बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा वन रेंज के अंजीर नदी से सोमवार की भोर बालू का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को वन विभाग ने पकड़ कर जायका कालोनी बीजपुर में लाकर सीज कर दिया।
, sonbhadra
1:12 PM, Sep 16, 2025
Share:


वन अधिनियम एक्ट के तहत की गई करवाई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
बीजपुर के जरहा वन रेंज में सोमवार की भोर में वन विभाग ने अवैध खनन पर एक बड़ी कार्रवाई की। वन विभाग ने धाबा बोलकर अंजीर नदी से अवैध बालू में लिप्त परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जिसे जायका कालोनी बीजपुर में लाकर सीज कर दिया गया। जरहा वन रेंज के रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उनकी टीम रात में नदियों की निगरानी करती है। कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध खनन करते हैं। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम नीमडॉड पहुंची। जहां बालू से लदा ट्रैक्टर मिला। जांच के दौरान चालक से कागजात मांगे गए, लेकिन वह कागजात नहीं दिखा पाया सका।
विज्ञापन
जिसके बाद वन विभाग ने ट्रैक्टर और ट्राली को वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त कर दिया। वन विभाग ने बताया पूछताछ में ट्रैक्टर के मालिक का नाम विभूति नारायण सिंह सामने आया। इस कार्रवाई में रेंजर सुधीर कुमार सिंह के साथ वन दरोगा श्यामलाल, राहुल दुबे, वन रक्षक सतेंद्र सिंह, राजेन्द्र कुमार और आदेश पालक विशाल पाठक शामिल थे। वन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। वन रेंजर ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर अवैध खनन पाया गया तो उसके खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई वन अधिनियम के तहत की जाएगी।



