ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tractor trolley overturned on babhni ghaghri road traffic disrupted

Sonbhadra News: बभनी घघरी मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली पलटा, आवागमन बाधित हुआ.

घघरी ग्राम पंचायत के मुख्य जंगल मार्ग पर सोमवार को बालू से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क की जर्जर हालत के चलते पलट गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर हटाकर आवागमन बहाल कराया गया। ग्रामीणों ने सड़क का स्थायी निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

sonbhadra

8:22 PM, Aug 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी घघरी मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली पलटा, आवागमन बाधित हुआ.
logo

जर्जर जंगल मार्ग पर पलटी बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जेसीबी की मदद से हटाकर रास्ता बहाल करते ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

घघरी ग्राम पंचायत के मुख्य जंगल मार्ग पर सोमवार को बालू से लदा एक ट्रैक्टर पलट गया। यह दुर्घटना सड़क की जर्जर और अधूरी हालत के कारण हुई। ट्रैक्टर निर्माण कार्य के लिए बालू लेकर जा रहा था। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर क्षति नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की अत्यधिक खराब स्थिति और अधूरे निर्माण कार्य के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में इस मार्ग की हालत और भी बदतर हो जाती है, जिससे राहगीरों, ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस जर्जर मार्ग पर पहले भी कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस मार्ग की बदहाली को लेकर संबंधित अधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी तक कई बार पत्राचार किया जा चुका है। इसके बावजूद, वर्षों से चली आ रही स्थायी सड़क निर्माण की मांग पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। उमंग गुप्ता ने कहा कि घघरी जंगल मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का एक महत्वपूर्ण साधन है। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आए दिन जोखिम उठाना पड़ता है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाकर रास्ता बहाल किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का स्थायी निर्माण नहीं कराया गया, तो वे तीव्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.