Sonbhadra News: विद्युत विभाग के खिलाफ व्यापरीयों का फुटा गुस्सा, आरोप- स्मार्ट मीटर लगने के बाद वास्तविक खपत से ज्यादा यूनिट हो रही है दर्ज!
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में विद्युत विभाग की कार्यशैली को लेकर व्यापारी विरोध में मुख्य चौक पर धरने पर बैठे। व्यापार संगठन की मांग है कि बिना उपभोक्ताओं के सहमत से स्मार्ट मीटर ना लगाया जाए, व्यापारियों का आरोप है कि विद्युत विभाग मनमानी तरीके से जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहा है।
sonbhadra
6:54 PM, Oct 24, 2025
Share:


विद्युत विभाग के खिलाफ व्यपारियों का फूटा गुस्सा, धरने पर बैठे व्यापारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
बिना उपभोक्ताओं के सहमती से स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में व्यापारी संगठन आगे आया है। जिले के तीनों व्यापार संगठन संयुक्त रूप से विद्युत विभाग के विरोध में मुख्य चौक पर धरने पर बैठ गए। व्यापारी मांग कर रहे थे कि बिना उपभोक्ताओं के सहमत से स्मार्ट मीटर ना लगाया जाए, व्यापारियों का आरोप है कि विद्युत विभाग मनमानी तरीके से जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहा है। यह भी उल्लेखनीय की इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, तीनों संगठनों ने इस अराजकता के विरोध में अपना पूर्ण समर्थन दिया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन ने कहा कि सरकार का यह स्पष्ट आदेश है कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति से स्मार्ट मीटर ना लगाए जाएं, बावजूद इसके बिजली विभाग मनमानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि जो स्मार्ट मीटर लग रहा है वह जनहित में नहीं है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा एक तरफ जहां व्यापारियों के 5 से 10 हजार बकाया पर भी विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर तमाम प्रभावशाली लोगों सहित सरकारी विभागों के बड़े बकायदाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
इस दोहरे मापदंड से भी व्यापारियों एवं आम आदमियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कई उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद वास्तविक खपत से ज्यादा यूनिट दर्ज हो रही है। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन या पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी समाधान में कई दिन लग जाते हैं, स्थानीय दफ्तरों में अधिकारी अक्सर कहते हैं कि सरवर की समस्या है। हालांकि व्यापारियों के आक्रोशित होने के कारण फिलहाल स्मार्ट मीटर लगाने का काम रोक दिया गया है। आश्वासन दिया गया है कि जिलाधिकारी के साथ बैठक करने के बाद कोई भी अग्रिम कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी। धरना स्थल पर मुख्य रूप से सत्यपाल जैन, विमल अग्रवाल, राजेश गुप्ता, कौशल शर्मा, नरेंद्र गर्ग, राजेश बंसल, विमल अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, पवन जैन प्रशांत जैन, आनंद जायसवाल, राजेश जायसवाल, दीप सिंह पटेल, सिद्धार्थ सांवरिया, जसकीरत सिंह दिल करण सिंह, प्रतीक केसरी, घनश्याम सिंघल, संदीप जैन, विमल जैन, अजीत जायसवाल, गोल्डी सोखी, अमित अग्रवाल के साथ अन्य लोगों उपस्थित रहे।



