Sonbhadra News: निजी स्कूल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 छात्रों की दर्दनाक मौत, 3 अन्य घायल, घटना से परिजनों समेत क्षेत्र में हड़कंप.
चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव स्थित ब्रह्म देव पब्लिक स्कूल नौटोलिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो छात्रों की मौत हो गई। इस घटना में 3 अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात के बाद शिक्षकों ने आनन-फानन में सभी छात्रों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सघन जांच के बाद दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया।
sonbhadra
4:00 PM, Sep 19, 2025
Share:


फ़ाइल फ़ोटो।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव स्थित ब्रह्म देव पब्लिक स्कूल नौटोलिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो छात्रों की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, तेज बारिश के दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में ये छात्र आ गए।
घटना के बाद शिक्षकों ने तत्काल सभी प्रभावित छात्रों को निजी वाहनों से सीएचसी चोपन में भर्ती कराया। सीएचसी चोपन पहुंचने पर डॉक्टरों ने सघन जांच के बाद दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। घायल छात्राओं में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया है, जबकि दूसरी छात्रा का इलाज सीएचसी चोपन में जारी है।
इस दुःखद घटना से मृतकों और घायलों के परिजनों समेत गांव में शोक का माहौल है।
वही अस्पताल में मौजूद पूर्वांचल भास्कर के सवांददाता ने घटना में घायलों का इलाज़ करने वाले सीएससी चोपन के डॉ अर्जुन कुमार से घटना की बाबत पूछा तो डॉक्टर ने बताया कि दोपहर 1:15 बजे के आसपास निजी स्कूल में बिजली गिरने के केस आए हैं।
विज्ञापन
4 छात्रों को अस्पताल लाया गया है। अकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो केस ऐसे है जो ब्राड डेट में आए है। मृतकों में मृतक दीपक (13) पुत्र स्वर्गीय शिव कुमार निवासी सोनारदंडी थाना चोपन और अरविंद (08) पुत्र स्वर्गीय भगवान दास निवासी तेलगुड़वा थाना चोपन।
दो पेसेंट ऐसे हैं जो इस्तेबल हैं। सीएचसी चोपन में छात्रा सोनमती (18) पुत्री शिव लाल निवासी तेलगुड़वा थाना चोपन का इलाज चल रहा है। वही छात्रा रेखा (15) पुत्री पंचम गुप्ता निवासी तेलगुड़वा थाना चोपन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
घटना में एक अन्य छात्र अंश पासवान (16) पुत्र शम्भू पासवान निवासी तेलगुड़वा भी घायल हुआ है जिसका इलाज़ तत्काल निजी अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार ने बताया की ग्राम सभा कोटा में आकाशीय बिजली गिरने से ब्रह्म देव पब्लिक स्कूल कोटा में पढ़ने वाले दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गये जो खतरे से बाहर है।
घटना के समय प्रभावित छात्र क्लास में थे की फील्ड में इसकी सूचना इक्क्ठा की जा रही है। मित्र बच्चों के परिजनों को तहसील की तरफ से जो अकाशीय बिजली में मदद मिलती है उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा।
अभी शिक्षा अधिकारी को बुलाकर स्कूल के संबंधित सभी जांच की जाएगी की स्कूल मानक के हिसाब से चल रहा था कि नहीं।



