मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tragic accident at patvadh intersection youth riding a bike died second serious one referred to district hospital

Sonbhadra News: पटवध तिराहे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर जिला अस्पताल रेफर.

चोपन थाना क्षेत्र के पटवध तिराहा (अमिला मोड़) पर मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी शाहनवाज हुसैन की मौत हो गई, जबकि अंकित गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी चोपन से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

11:40 PM, Jul 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: पटवध तिराहे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर जिला अस्पताल रेफर.
logo

पटवध तिराहे पर सड़क हादसे में घायल युवक का सीएचसी चोपन में उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव स्थित अमिला मोड़ (पटवध तिराहा) पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शाहनवाज हुसैन पुत्र निसार अली निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल 24 वर्षीय अंकित गुप्ता पुत्र सोनू गुप्ता, निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज को बेहतर उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

Img

चिकित्सकों के मुताबिक घायल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी और पटवध तिराहे के पास चालक का संतुलन बिगड़ने से वाहन डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और बाइक का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.