मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tragic road accident 30 year old youth died after falling into the drain

Sonbhadra News: दर्दनाक सड़क हादसा, नाले में गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत.

ओबरा थाना क्षेत्र के खैराही कोयलिया नाला के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डगधहरा खैराही निवासी 30 वर्षीय रामबरन पुत्र धवल प्रसाद गोंड ओबरा जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में पानी में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी चरवाहों ने परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

sonbhadra

5:11 PM, Jun 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: दर्दनाक सड़क हादसा, नाले में गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत.
logo

सड़क हादसे में मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाते परिजन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र के खैराही स्थित कोयलिया नाला के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे वह पानी में डूब गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान डगधहरा खैराही निवासी रामबरन पुत्र धवल प्रसाद गोंड के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रामबरन मंगलवार सुबह घर से ओबरा नगर जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में खैराही कोयलिया नाला के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और नाले में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि युवक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह पानी में डूब गया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब क्षेत्र में लकड़ी बीनने वाले चरवाहों की नजर नाले में गिरी बाइक और युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.