मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tragic road accident in gurmura bike rider died one seriously injured

Sonbhadra News: गुरमुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल.

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में गुरुवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड के खंभे से टकराकर 15 फीट नीचे झाड़ियों में गिर गई। हादसे में बाइक चालक बुद्धिलाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी चोपन भेजा गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

1:44 PM, Jun 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: गुरमुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल.
logo

गुरमुरा में सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़, पुलिस ने शुरू की जांच।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, गुर्मा निवासी बुद्धिलाल पुत्र स्वर्गीय रामलाल अपने साथी गुड्डू पुत्र संतोष निवासी जवारीडाड़ के साथ बाइक से गुरमुरा जा रहे थे। वे जवारीडाड़ से गुरमुरा पेट्रोल भरवाने के लिए निकले थे। गुरमुरा से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड के खंभे से टकराकर करीब 15 फीट नीचे झाड़ियों में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक बुद्धिलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने टोल प्लाजा एंबुलेंस की सहायता से घायल गुड्डू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक बुद्धिलाल के परिजनों में शोक छा गया। बताया गया है कि बुद्धिलाल अपने ससुराल गुरमुरा में ही रहकर जीवनयापन करता था। इस हादसे के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.