ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tragic road accident in karma three killed two injured

Sonbhadra News: करमा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल.

मंगलवार देर रात रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम करकी के पास रात करीब 11 बजे हुआ। दुर्घटना में जौनपुर निवासी जय सिंह और उनकी पत्नी सरिता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार चंदू कोल ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

sonbhadra

8:21 AM, Mar 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: करमा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल.
logo

रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर दो बाइकों की भीषण टक्कर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर ग्राम करकी के पास रात करीब 11 बजे हुई, जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल संख्या UP 64 AV 3643 पर सवार जौनपुर निवासी जय सिंह और उनकी पत्नी सरिता सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल (UP 64 AP 7534) के चालक चंदू कोल (निवासी तिलौली, करमा) को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लोढ़ी ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार सकाही, करमा निवासी कृष्णा कोल और अक्षय कोल घायल हुए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही करमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.