ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news trailer collides with devotees car near vanadevi temple people narrowly escaped

Sonbhadra News: वनदेवी मंदिर के पास श्रद्धालुओं की कार में ट्रेलर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग.

पिपरी थाना क्षेत्र में वनदेवी मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने श्रद्धालुओं की खड़ी कार में टक्कर मार दी। रेणुकूट से दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु हादसे में बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया, चालक के नशे में होने का आरोप है।

sonbhadra

5:47 PM, Oct 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: वनदेवी मंदिर के पास श्रद्धालुओं की कार में ट्रेलर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग.
logo

वनदेवी मंदिर के पास ट्रेलर की टक्कर से श्रद्धालुओं की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई, लोग बाल-बाल बचे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

पिपरी थाना क्षेत्र में रिहंद बांध के समीप स्थित वनदेवी मंदिर के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने श्रद्धालुओं की खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक गणेश समेत कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, रेणुकूट से कुछ श्रद्धालु मां वनदेवी के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार खड़ी की और उससे उतरकर कुछ कदम आगे बढ़े ही थे कि अनपरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा रहा कि हादसे के समय श्रद्धालु कार से दूर जा चुके थे। इससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। कार चालक गणेश ने बताया कि यदि कुछ सेकंड का भी अंतर होता तो जान बचाना मुश्किल हो जाता। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पिपरी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक नशे में था। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों से सड़क पर बने खतरे को उजागर किया है। संयोगवश श्रद्धालु समय रहते कार से दूर चले गए, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.