ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news trailer crushed bike one youth died two seriously injured

Sonbhadra News: ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक ट्रेलर की चपेट में आ गए। इस दुःखद घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

sonbhadra

9:18 AM, Oct 24, 2025

Share:

Sonbhadra News: ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल.
logo

दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेती पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक ट्रेलर की चपेट में आ गए। इस दुःखद घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की बाबत पुलिस के अनुसार, तीनों युवक रॉबर्ट्सगंज से मारकुंडी की ओर जा रहे थे। उरमोरा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। घटना को देखकर लोग सिहर उठे और मौके पर अफरातफरी मच गई।

Img

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाने ले जाया गया है। घटना को लेकर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

headingicon

सम्बंधित खबर

headingicon

विज्ञापन

headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.