Sonbhadra News: सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौत, शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया.
सदर कोतवाली क्षेत्र के बगही गांव के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे हुए हादसे में चालक की मौत हो गईं। चालक का शव केबिन में फंस गया था, जिसे पुलिस ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला।
sonbhadra
6:32 PM, Sep 19, 2025
Share:


फसे चालक को रेस्कीयू कर बाहर निकालते ग्रामीण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
जिले में एक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के बगही गांव के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे हुई। चालक का शव केबिन में फंस गया था, जिसे पुलिस ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर की ओर से आ रहा एक ट्रेलर हाईवे पर पास लेते समय विपरीत दिशा में चला गया। यह ट्रेलर एक यात्री शेड और पेड़ से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोनभद्र की ओर से आ रहे एक ट्रक से पास लेते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
मृतक चालक की पहचान गाजीपुर जिले के जमनिया स्थित ताजपुर तुर्रा गांव निवासी कामरान (30 वर्ष) पुत्र सुदूरुद्दीन के रूप में हुई है। बताया गया कि दुर्घटना के बाद चालक केबिन में फंसा होने के बावजूद फोन पर बात कर रहा था, लेकिन बाहर निकालने के बाद उसकी सांसें थम गईं। सूचना मिलने पर हिंदुआरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जेसीबी की मदद से कामरान के शव को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



