मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news trailer driver trapped in cabin dies in horrific road accident truck driver seriously injured

Sonbhadra News: भीषण सड़क हादसे में केबिन में फसे ट्रेलर चालक की मौत, ट्रक ड्राइवर गंभीर घायल.

अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान के पास वाराणसी-शक्तिनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात ट्रेलर और कोयला लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक मिर्जापुर निवासी 44 वर्षीय राकेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

sonbhadra

11:50 AM, May 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: भीषण सड़क हादसे में केबिन में फसे ट्रेलर चालक की मौत, ट्रक ड्राइवर गंभीर घायल.
logo

सड़क हादसे की वजह से वाहन हुई क्षतिग्रस्त।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बैरपान के पास तब हुआ जब रेणुकूट की ओर से आ रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कोयला लदे ट्रक से टकरा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर फंस गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक को बाहर निकालने में काफी समय लगा। घंटों की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान मिर्जापुर के गौरा निवासी 44 वर्षीय राकेश पुत्र विवेकानंद के रूप में हुई है। इस हादसे में ट्रक चालक भी घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Img

दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.