Sonbhadra News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत.
पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़पाथर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विंध्यनगर से राखड़ लोड कर गोरखपुर जा रहा ट्रेलर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
sonbhadra
9:22 PM, Dec 29, 2025
Share:


मृतक की फ़ाइल फ़ोटो।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़पाथर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विंध्यनगर से राखड़ लोड कर गोरखपुर जा रहा ट्रेलर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ट्रेलर संख्या बीआर सीसी 1455 चालक था जिसकी पहचान सुल्तान अंसारी पुत्र मुनव्वर खान निवासी जखनिया गाजीपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वाहन खाड़पाथर के समीप पहुंचा ही था कि अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक सुल्तान अंसारी को गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी, मृतक के शव को हिंडालको मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस द्वारा घटना की बाबत परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस संबंध में पिपरी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



