मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news trailer ran like death three youths died on the spot area shrouded in mourning

Sonbhadra News: काल बनकर दौड़ा ट्रेलर ट्रक, तीन युवकों की मौके पर ही गई जान, मचा कोहराम.

पिपरी थाना क्षेत्र के मड़ैया कुरलीहवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शिनाख्त कराने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

sonbhadra

7:38 PM, Jul 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: काल बनकर दौड़ा ट्रेलर ट्रक, तीन युवकों की मौके पर ही गई जान, मचा कोहराम.
logo

पिपरी क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद मौके पर जुटी पुलिस और स्थानीय लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। मड़ैया कुरलीहवा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उनकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है, ताकि परिजनों को सूचना दी जा सके।

Img

दुर्घटना की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने ट्रेलर और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.