Sonbhadra News: जनपद में पीएम आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से धनराशि ट्रांसफर.
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत सोनभद्र जिले के 3791 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अनुदान की धनराशि स्थानांतरित की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेशभर के करीब 90 हजार लाभार्थियों के खातों में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की धनराशि बटन दबाकर ट्रांसफर की गई।
sonbhadra
7:04 PM, Mar 16, 2026
Share:


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, लाभार्थियों ने उनका संबोधन सुना।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत सोनभद्र जिले के 3791 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अनुदान की धनराशि स्थानांतरित की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेशभर के करीब 90 हजार लाभार्थियों के खातों में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की धनराशि बटन दबाकर ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहां मौजूद लाभार्थियों ने उनका संबोधन सुना। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वागीश कुमार शुक्ला तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि हर गरीब परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराई जाए। उसी संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अनुदान राशि भेजी जा रही है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि सोनभद्र के शहरी क्षेत्र में 3791 लाभार्थियों के खातों में धनराशि स्थानांतरित की गई है, जिससे अब पात्र गरीब परिवारों को पक्के मकान का लाभ मिलेगा।जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले में योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक डूडा सुधांशु शेखर शर्मा ने किया।
