ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news transformer broken for 40 days protest by villagers forced to live in darkness

Sonbhadra News: 40 दिन से खराब ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीणों का प्रदर्शन.

बभनी के बड़होर गांव में कम्पोजिट विद्यालय के सामने लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर 40 दिनों से खराब है। बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की, एसडीओ ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया।

sonbhadra

12:26 PM, Sep 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: 40 दिन से खराब ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीणों का प्रदर्शन.
logo

बड़होर गांव में खराब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक अंतर्गत के ग्राम बड़होर में कम्पोजिट विद्यालय बड़होर के सामने लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर में पिछले 40 दिनों से खराब है। इससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनकी शिकायतों को केवल कागजों पर निस्तारित कर दिया गया।8 दिन पहले एक खराब ट्रांसफार्मर ला कर लगा दिया गया ।इससे समस्या जब के तहत रही। उसके बाद भी शिकायत किया गया। लेकिन केवल ग्रामीणों को आश्वासन मिला।ट्रांसफार्मर बदलने की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।इस ट्रांसफार्मर से दो सौ तीन सौ मीटर तक तार से लाइन जला रहे हैं। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। इस प्रदर्शन में ग्रामीण सलाहुद्दीन, इनुल्लाह, इबरार अहमै, मो सफीक,फारुक जमाल, महबूब अली,मोबिन,हासिम, मोहम्मद फईम, शेर आलम, जाकीर अली, जुलेखा मोहम्मद शाबीर, शैयरुनिशा, आयशा बेगम, सितारा, खुशबुनिशा सहित बड़ी संख्या ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारी फोन नहीं उठाते। ता दे कि एक महीने से बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीण आरोप लगाते हैं कि आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते, जिसके कारण उन्हें ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल इस समस्या का समाधान करने और नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें और जहरीले जीवों के खतरे से बच सकें। इस बाबत जब बिजली विभाग के एसडीओ शिवम गुप्ता से बात करने पर बताया कि जल्द ट्रांसफार्मर बदल कर विद्युत आपुर्ति बहाल की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.