ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news transformer broken for three days villagers troubled by power crisis

Sonbhadra News: तीन दिन से खराब ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से ग्रामीण परेशान.

बभनी के महुअरिया मोड़ चपकी बाजार में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब है, जिससे सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर बताया कि 1912 हेल्पलाइन पर 17 बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली विभाग के एसडीओ ने टेक्नीशियन के पहुंचने और शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन दिया है।

sonbhadra

12:31 PM, Sep 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: तीन दिन से खराब ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से ग्रामीण परेशान.
logo

बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन कर जल्द ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक के महुअरिया मोड़ चपकी स्थित बाजार में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब है। इससे सैकड़ों लोगों के घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से जल्द ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 1912 हेल्पलाइन पर 17 बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ट्रांसफार्मर खराब होने से बाजार में रात होते ही अंधेरा छा जाता है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। लोगों को पानी की समस्या भी हो रही है, क्योंकि ज्यादातर लोग बोरिंग का पानी इस्तेमाल करते हैं, जो बिजली के बिना संभव नहीं है। दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। मुनेश्वर विशाल गुप्ता, गुड्डू, जगनारायण, आकाश जायसवाल, राजू, बचाऊ, सुखराम, झुरई यादव, अंजेश, बृजेश कृष्ण और लल्ले समेत कई ग्रामीण और दुकानदारों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की, ताकि उनकी रोजमर्रा की समस्याएं हल हो सकें। इस बारे में जब बिजली विभाग के एसडीओ शिवम गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए टेक्नीशियन आ रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शाम तक बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.