Sonbhadra News: दो माह से ट्रांसफार्मर जला, बभनी सब स्टेशन के सामने ग्रामीणों का प्रदर्शन.
बड़होर गांव की यादव बस्ती में दो माह से ट्रांसफार्मर जला होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को बभनी विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार 1912 पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
sonbhadra
3:29 PM, Aug 17, 2026
Share:


बड़होर गांव में दो माह से जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र विद्युत सब स्टेशन पर बड़होर गांव के यादव बस्ती में दो माह से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, जिलाधिकारी का ध्यानआकर्षित करते हुए जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। बभनी ब्लाक के बड़होर गांव के यादव पिछले दो माह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है।इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की बार किया गया लेकिन फिर भी आज तक बदला नहीं गया। सोमवार को ग्रामीणों ने बभनी सा स्टेशन पहुंच कर सब स्टेशन का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया पिछले दो माह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। कई बार 1912 पर शिकायत किया गया लेकिन आज तक नहीं बदला गया। बारिश का महीना चल रहा है।रात में विषैले जन्तु जन्तुओं का खतरा बना हुआ। बच्चों की पढ़ाई लिखाई बाधित हो रही । दैनिक जीवन कई कार्य बाधित हो रहे हे।साथ साथ दो माह बिजली तो नहीं है लेकिन बिल बराबर आ रहा है। ग्रामीण लाल बहादुर, अवध नरेश, दीपक, नारायन, ओम प्रकाश, भोला प्रसाद, पवन, केशरी लाल, कुंज बिहारी, सुनील,जय प्रकाश, लाल मोहन, अंजनी सहित बड़ी संख्या लोगों ने बभनी सब स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी का ध्यानआकर्षित करते करते हुए जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। इस बाबत जब विद्युत विभाग के एसडीओ शिवम गुप्ता से बात करने पर बताया कि जल्द जी ट्रांसफार्मर बदल कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी
