ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news transformer burnt in babhni for five years villagers protested

Sonbhadra News: बभनी में पांच साल से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन.

बभनी के सुकरवनटोला में पांच साल से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली संकट बना हुआ है। परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। एसडीओ शिवम गुप्ता ने एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया।

sonbhadra

2:25 PM, Sep 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में पांच साल से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन.
logo

सुकरवनटोला में पांच साल से खराब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें


Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी क्षेत्र की बभनी ग्राम पंचायत के सुकरवनटोला में पिछले पांच साल से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। विभागीय लापरवाही के कारण अब तक इसे बदला नहीं जा सका है। इससे परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। सुकरवनटोला में श्याम बिहारी के घर के पास लगा 25 केवीए का यह ट्रांसफार्मर पांच साल पहले खराब हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इन पांच सालों में सैकड़ों बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ट्रांसफार्मर खराब होने के बावजूद लोगों के बिजली बिल लगातार बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, कई लोगों का बिल 25 हजार से 35 हजार रुपये तक पहुंच गया है। पार्वती देवी का बिल 25 हजार, बसंत का 32 हजार और श्याम बिहारी का 30 हजार रुपये हो गया है। गांव में पूरी तरह से अंधेरा छाया रहता है, जिससे रात में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है और मोबाइल चार्ज करने में भी दिक्कत आ रही है। पीने के पानी की भी बड़ी समस्या है, क्योंकि समरसेबल और पानी की टंकियां बिजली के बिना बेकार पड़ी हैं। ग्रामीणों को दूर के कुओं और हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। श्याम बिहारी, छोटूराम, अजीत, बशीर, बसंत लाल, मुन्नी लाल, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, विवेक शर्मा, कैलाश, नीलू कुमारी, पार्वती देवी, मुकेश, देवचंद्र और सुमित्री देवी समेत कई ग्रामीणों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। इस मामले में जब एसडीओ शिवम गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.