ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news treasurer of sonachal truck association sonbhadra dharmendra jaiswal celebrated diwali with tribal families

Sonbhadra News: सोनाचल ट्रक एसोसिएशन सोनभद्र के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल ने आदिवासी परिवारों के संग मनाई दीपावली.

सोनचाल ट्रक एसोसिएशन कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल ने अपने अध्यक्ष कमल किशोर सिंह के साठ आदिवासी बस्ती में दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि बच्चे देश के भविष्य है बच्चे मुस्कुराएंगे तो हिंदुस्तान मुस्कुराएगा हिंदुस्तान का दिल गांव में बसता है और ऐसे में मिष्ठान, पटाखा और फुलझड़ी वितरण कर दिवाली पर्व खुशी से मना रहे हैं।

sonbhadra

5:04 PM, Oct 20, 2025

Share:

Sonbhadra News: सोनाचल ट्रक एसोसिएशन सोनभद्र के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल ने आदिवासी परिवारों के संग मनाई दीपावली.
logo

ट्रक एसोसिएशन एक ऐसी संस्था है जिसकी समाजिक आस्था की गिनती नहीं की जा सकती- धर्मेंद्र जायसवाल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

धर्मेन्द्र जायसवाल के सौजन्य से सोनाचल ट्रक एसोसिएशन सोनभद्र के सदस्यों ने हर साल की तरह इस बार भी दीपावली गरीब आदिवासी परिवारों के बीच जाकर मनाई। इस दौरान गरीब बस्तियों में रोशनी व अतिशबाज़ी और मिठाई उपहार के तौर पर वितरित की गई, जिससे आदिवासी समाज के लोगों के चेहरों पर दीपावली की बहुत ज्यादा खुशी झलक उठी।

Img

सोनाचल ट्रक एसोसिएशन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने कहा कि दिवाली तो सब कोई मानता है लेकिन हमें इस बात की खुशी है कि जिनके पास संसाधन की कमी है ऐसे आदिवासी परिवारों के बीच में आकर अपना त्यौहार मना रहे हैं। अपनी खुशियों को उनके साथ मिलकर के बांटने का एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है। हमारी पहल से हमारे चेहरे के साथ उन आदिवासी परिवारों और उनके बच्चें के चेहरे पर भी खुशी ला दी है।

Img

वही सोनचाल ट्रक एसोसिएशन कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल ने इस दौरान अपनी खुशी जाहिर की बच्चे देश के भविष्य है बच्चे मुस्कुराएंगे तो हिंदुस्तान मुस्कुराएगा हिंदुस्तान का दिल गांव में बसता है और ऐसे में मिष्ठान, पटाखा और फुलझड़ी वितरण कर दिवाली का पर्व खुशी से मना रहे हैं। ट्रक एसोसिएशन एक ऐसी संस्था है जिसकी समाजिक आस्था की गिनती नहीं की जा सकती अगर ट्रक एसोसिएशन के पास कोई भी परेशानी गरीबों से सम्बंधित सामने आती है तो निश्चित ही रूप से उन परिवारों की मदद की जाती है।

साल भर में लगभग-लगभग हर त्योहार पर गरीबों के बीच जाकर जगह-जगह कार्यक्रम रखा जाता है और यह अनवरत जारी रहेगा। धर्मेंद्र जायसवाल ने कहा कि भगवान ने हमें इस लायक बनाया है कि हम आदिवासियों के बीच जाकर उनसे अपनी खुशियां बांट सके, बहुत अच्छा लगता है हमें उनके बीच में जाकर त्योहार मनाना।

Img

सेवा भाव की चाहत रखने वाले कृष्णा सिंह ने कहा लोगों के बीच जाकर त्योहार मनाना बहुत अच्छा लग रहा है और मैं हर साल अपने बड़े लोगों के साथ गांव की बस्ती के बीच त्योहार मनाना चाहूंगा। हमारे अंदर सामाजिक कार्यों की प्रेरणा धर्मेंद्र जायसवाल के सामाजिक कार्यों को देखर अपने आप आई है। मुख्य धारा से इतर अपने बस्ती में ही पूरा जीवन यापन करने वाले बहुत से आदिवासी परिवार त्योहार नहीं मना पाते है।

Img

योगी सरकार भी चाहती है की आदिवासी मुख्य धारा में आये और बाकी लोगों के समकक्ष ही वो भी समाज में रहकर अच्छा जीवन यापन करे। इसको ध्यान में रखते हुए दीपावली पर एसोसिएशन के सदस्य बग्घानाला स्थित आदिवासी समुदाय के बीच पहुंचा। इन स्थानों पर बहुत से परिवार के लोगों के पास अच्छे से दीपावली मनाने के साधन नहीं थे। इस पर ट्रक एसोसिएशन की ओर से मिठाई, आतिशबाजी व पारंपरिक मिठाई चीनी के बने हाथी, तिल वाली रेवड़ी और लाई-चुरा का वितरण किया गया।

Img

जिसे पाकर गरीब बच्चों के साठ परिवारों के चेहरे खिल गए। थोड़ी सी मदद करने के बाद उनके चेहरे पर जो खुशी दिखाई दी, उसको देख एसोसिएशन के सभी सदस्यों का मन भी प्रसन्न हुआ। ट्रक एसोसिएशन ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर लोगों की मदद की जाती है, आगे भी एसोसिएशन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.