मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tree plantation campaign conducted under the aegis of mahadev sena trust hundreds of saplings planted

Sonbhadra News: महादेव सेना ट्रस्ट के तत्वावधान में चला पौधारोपण अभियान, सैकड़ों पौधे लगाए.

महादेव सेना ट्रस्ट के तत्वावधान में ग्राम सभा कोटा में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में क्रशर व्यवसायी सुखसागर उपाध्याय ने पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय चौधरी ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

sonbhadra

4:47 PM, Jul 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: महादेव सेना ट्रस्ट के तत्वावधान में चला पौधारोपण अभियान, सैकड़ों पौधे लगाए.
logo

ग्राम सभा कोटा में महादेव सेना ट्रस्ट के पौधारोपण अभियान के दौरान पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते पदाधिकारी व ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, कोटा।

सोनभद्र जनपद के ओबरा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा कोटा में महादेव सेना ट्रस्ट द्वारा एक वृहद पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का शुभारंभ क्षेत्र के क्रशर व्यवसायी सुखसागर उपाध्याय ने पौधा लगाकर किया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के मौजूदा दौर में पौधारोपण को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी बताया।सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया गया, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ, हराभरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके। महादेव सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय चौधरी ने बताया कि संस्था समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लगातार जनजागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर अमरेश उपाध्याय, लवकेश प्रजापति, पीयूष जायसवाल, कन्हैया यादव, करमचंद जायसवाल, सुशील, रोहित त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया और क्षेत्र को हराभरा एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प दोहराया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.