Sonbhadra News: विश्व पर्यावरण दिवस पर बीजपुर थाने में हुआ वृक्षारोपण।
बीजपुर थाना परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों और समृद्धि जन कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।
sonbhadra
5:56 PM, Jun 5, 2026
Share:


थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गये।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को थाना बीजपुर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष बीजपुर के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने समृद्धि जन कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम न केवल हरियाली बढ़ाने में सहायक होते हैं, बल्कि आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी पैदा करते हैं। समृद्धि जन कल्याण संस्थान के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में थाना बीजपुर के पुलिसकर्मी, संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



