ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news trees fell on a moving car car badly damaged in accident both tires behind the car due to the weight of the tree

Sonbhadra News: चलती कार पर गिरा पेड़, हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पेड़ के वजन से कार के पीछे के दोनों टायर हुए ब्लास्ट.

म्योरपुर ब्लाक मुख्यालय के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग एक कार के ऊपर अचानक पेड़ गिर गिया। घटना में कार सवार युवक बाल-बाल बच गये। हालांकि कार पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

sonbhadra

4:32 PM, Oct 4, 2025

Share:

Sonbhadra News: चलती कार पर गिरा पेड़, हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पेड़ के वजन से कार के पीछे के दोनों टायर हुए ब्लास्ट.
logo

घटना में बाल-बाल बचे कार सवार युवक.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

शनिवार की सुबह करीब दस बजे ब्लाक मुख्यालय के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलती कार पर अचानक भारी-भरकम एक पेड़ गिर पड़ा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पेड़ के वजन से कार के पीछे के दोनों टायर ब्लास्ट हो गये। गनीमत रही कि कार में सवार अंकित अग्रहरि और प्रियांशु जायसवाल नामक युवक बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

Img

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी कार्य से रेणुकूट की ओर जा रहे थे। ब्लाक मुख्यालय के समीप रास्ते में अचानक तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक कार पर गिर गया। पेड़ गिरने से कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आनन-फ़ानन में मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पेड़ को हटाने में मदद की और युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना से दोनों युवक काफ़ी सहमे दिखाई दिए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.