मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news truck and bike collide near chilkadand market two youths injured

Sonbhadra News: चिल्काडांड मार्केट के पास ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवक घायल.

शक्तिनगर के चिल्काडांड मार्केट के पास शनिवार को ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

8:34 PM, Jun 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: चिल्काडांड मार्केट के पास ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवक घायल.
logo

चिल्काडांड मार्केट के पास ट्रक और बाइक की टक्कर के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोग एवं क्षतिग्रस्त बाइक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजेंद्र गुप्ता, शक्तिनगर।

सोनभद्र।

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काडांड मार्केट के पास शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों का उपचार जारी है। घायलों की पहचान सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के नवनागर निवासी पुष्पेन्द्र कुशवाहा और मनीष शाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष शाह के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि पुष्पेन्द्र कुशवाहा भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

Img

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के समय दोनों युवक नशे की हालत में थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही हो सकेगी। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.