ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news truck driver dies 27 days after road accident mourning spread in badhor of bhabani

Sonbhadra News: सड़क हादसे के 27 दिन बाद ट्रक चालक की मौत, बभनी के बड़होर में पसरा मातम.

बभनी के बड़होर निवासी 36 वर्षीय ट्रक चालक मोहम्मद शाहिद की सड़क हादसे के 27 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 सितंबर को छत्तीसगढ़ में ट्रक की टक्कर में शाहिद गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गए थे। वाराणसी में इलाज के बाद घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे शाहिद की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

sonbhadra

4:25 PM, Oct 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: सड़क हादसे के 27 दिन बाद ट्रक चालक की मौत, बभनी के बड़होर में पसरा मातम.
logo

सड़क हादसे के बाद इलाज के बावजूद मोहम्मद शाहिद का निधन परिवार में गहरा शोक छोड़ गया है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के बड़होर निवासी मोहम्मद शाहिद (36) की सड़क हादसे में घायल होने के 27 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पेशे से ट्रक ड्राइवर थे। जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर को 7 बजे छत्तीसगढ़ के बेलकोटा थाना बेतैली में सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी ट्रक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में शाहिद ट्रक के केबिन में फंस गए थे। घंटों की मशक्कत के बाद गैस कटर से केबिन काटकर उन्हें घायल अवस्था में निकाला गया। पहले उन्हें अंबिकापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर जयंत स्थित नेहरू शताब्दी अस्पताल रेफर किया गया। चार दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया। वाराणसी के मैक्सवेल अस्पताल में 15 दिन इलाज के बाद छुट्टी मिल गई थी। घर पर इलाज चल रहा था कि शुक्रवार रात अचानक तबीयत खराब हुई और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी कशीरुन निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। यह जानकारी ग्राम प्रधान अनवर ने दी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.