Sonbhadra News: राखड़ लदा ट्रक पलटा, ई-रिक्शा खाई में गिरा, बड़ा हादसा टला.
सोनभद्र के लोढ़ी में स्टेट हाईवे-5 पर सोमवार को राखड़ से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक से सड़क पर राख फैल गई, जिसकी चपेट में आकर एक ई-रिक्शा खाई में गिर गया। गनीमत रही कि ई-रिक्शा में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रक से फैले तेल के कारण राहगीरों को भी फिसलन का सामना करना पड़ा और यातायात प्रभावित रहा।
sonbhadra
7:21 PM, Jul 13, 2026
Share:


लोढ़ी में स्टेट हाईवे-5 पर राखड़ लदा ट्रक पलटने के बाद खाई में गिरा ई-रिक्शा और मौके पर राहत कार्य में जुटी पुलिस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित स्टेट हाईवे-5 पर सोमवार को राखड़ (फ्लाई ऐश) से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा राखड़ सड़क पर फैल गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। हादसे के दौरान सड़क पर फैली राख की चपेट में आकर एक ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय ई-रिक्शा में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद ट्रक से सड़क पर तेल भी फैल गया, जिससे कई राहगीरों को फिसलन का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने सड़क पर फैली राख और तेल को हटाने की व्यवस्था कराते हुए यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। कुछ समय तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



