ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news truck laden with scrap was found missing and cut using fake documents three arrested goods worth rs 20 lakh recovered

Sonbhadra News: फर्जी दस्तावेजों से स्क्रैप लदा ट्रक गायब कर कटवाने का खुलासा, तीन गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद.

फर्जी दस्तावेजों से स्क्रैप लदा ट्रक गायब कर मिर्जापुर में बेचने और कटवाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपये नकद, करीब 15 लाख रुपये के ट्रक के कटे कल-पुर्जे व अवशेष बरामद हुए। पुलिस ने चार मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस स्पोर्ट बाइक भी कब्जे में ली है।

sonbhadra

9:23 PM, Sep 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: फर्जी दस्तावेजों से स्क्रैप लदा ट्रक गायब कर कटवाने का खुलासा, तीन गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद.
logo

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद नकदी की गड्डियां, कथित ठगी के मामले में पुलिस ने किया खुलासा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्क्रैप लदे ट्रक को कब्जे में लेकर मिर्जापुर में बेचने और ट्रक को कटवाने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपये नकद, करीब 15 लाख रुपये कीमत के ट्रक के कटे कल-पुर्जे एवं अवशेष, चार मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 को बरगवां, सिंगरौली (मध्य प्रदेश) से 24 टन 900 किलोग्राम स्क्रैप आयरन ट्रक संख्या UP62T9881 से महामाया स्पात कंपनी, चुनार, मिर्जापुर भेजा गया था। आरोप है कि रास्ते में ट्रक चालक को वाराणसी भेजकर स्क्रैप लदे ट्रक को गायब कर दिया गया। मामले में रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने वाहन स्वामी से संपर्क करने के साथ ही सीडीआर/एसडीआर, तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और अन्य भौतिक साक्ष्यों की मदद से घटना से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि ट्रक को मिर्जापुर ले जाकर उसके स्क्रैप को बेच दिया गया तथा ट्रक को कटवाकर उसके अलग-अलग कल-पुर्जे एवं अवशेष कबाड़ गोदाम में रखे गए थे। 19 सितंबर को रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने मिर्जापुर स्थित एक कबाड़/स्क्रैप गोदाम में दबिश दी। मौके से धीरज यादव, भरत लाल उर्फ बल्ला साहू और आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों से घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। आरोपियों के कब्जे से बरामद चार मोबाइल फोन को भी पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के दृष्टिगत कब्जे में लिया है। पुलिस के मुताबिक बरामद ट्रक के कटे हिस्सों और चेसिस/पहचान चिन्हों की वाहन स्वामी द्वारा पहचान की गई। मामले में विवेचना के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है और आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी राम स्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध बनारसी यादव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.