मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news truck parked on the roadside turns into disaster painful death of bike riding youth

Sonbhadra News: सड़क किनारे खड़ी ट्रक बनी काल, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पुलिस चौकी के समीप वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस और पुलिस टीम देर से पहुंची, जिससे घायल को समय पर अस्पताल नहीं ले जाया जा सका।

sonbhadra

9:37 AM, Jul 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: सड़क किनारे खड़ी ट्रक बनी काल, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत.
logo

सुकृत पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बाइक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर सुकृत पुलिस चौकी के पास रात करीब 10:15 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, बहुआरा गांव निवासी जानू अली पुत्र इरफान और सूर्यप्रकाश पुत्र शिवशंकर विश्वकर्मा मोटरसाइकिल से सुकृत से अपने घर लौट रहे थे। सुकृत पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। इस भीषण टक्कर में जानू अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूर्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Img

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना की सूचना के बावजूद एंबुलेंस और पुलिस टीम देर से मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि समय पर उपचार न मिलने के कारण घायल युवक की हालत बिगड़ती गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ी ट्रकों की कतारें अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.