Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी में ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, खालासी को निकालने के लिए घंटों चला रेस्कीयू.
मारकुंडी घाटी में पलाई से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा गईं, घटना में चालक तो बाल-बाल बच गया लेकिन खलासी घंटो केबिन में दबा रहा। जिसको स्थानीय लोगों ने घंटो की रेस्कीयू कर बाहर निकाला।
sonbhadra
8:16 PM, Aug 27, 2025
Share:


घटना के बाद राहत बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोग।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में एक बार फिर हादसे ने गुज़र रहे लोगों में दहशत की स्थित पैदा कर दी। दरअसल बुधवार की शाम वाराणसी से पलाई लाद कर उतर घाटी से गुज़र रही ट्रक एकाएक अनियंत्रित होकर मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर पलट गयी। हादसे के समय पीछे से गुज़र रहे वाहनों में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया और पहिये रुक गए।
विज्ञापन
तत्काल लोग ट्रक के पास पहुंचे और चालक को बाहर निकाला, देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गईं। हादसे में ट्रक का खलासी केबिन में घंटो फंसा रहा और चीखपुकार करता रहा। जिसे स्थानिय लोगों की कड़ी मशक्क़त के बाद रेस्कीयू कर बाहर निकाला गया और घायल खलासी की स्थित को देखते हुए एम्बुलेंस बुलाकर इलाज़ के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।
भदोही जिला के पिरखापुर निवासी ट्रक चालक श्रवण कुमार ने बताया कि 25 दर्जन पलाई लोड कर वाराणसी से शक्तिनगर एनटीपीसी के लिए ट्रक लेकर निकला था। घाटी उतरने के दौरान अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और घुमावदार घाटी होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गईं। हादसे में केबिन में मौजूद खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। वही सूचना पर पहुंची घुर्मा पुलिस घटना की बाबत आवश्यक कार्रवाई में जुटी दिखी।



