Sonbhadra News: गैंगस्टर एक्ट में ₹8.50 लाख का ट्रक कुर्क, बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.
गैंगस्टर एक्ट के तहत बीजपुर पुलिस ने मऊ निवासी अभियुक्त मनोज यादव की ₹8.50 लाख कीमत के ट्रक को जब्त/कुर्क किया। जिलाधिकारी के आदेश पर की गई कार्रवाई के बाद ट्रक को थाना बभनी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध है।
sonbhadra
5:12 PM, Aug 6, 2026
Share:


गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किए गए ₹8.50 लाख मूल्य के ट्रक के साथ कार्रवाई करती बीजपुर पुलिस टीम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में थाना बीजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त से संबंधित ₹8.50 लाख मूल्य के ट्रक को जब्त/कुर्क किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार थाना बभनी में दर्ज- मु.अ.सं -100/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के मामले में अभियुक्त मनोज यादव पुत्र राम अवतार यादव, निवासी कटघरा, थाना मधुबन, जनपद मऊ के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियुक्त वर्तमान में संबंधित मुकदमे में जिला कारागार गुरमा, सोनभद्र में निरुद्ध है। जिलाधिकारी सोनभद्र के 28 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत 5 अगस्त 2026 को अभियुक्त के नाम पंजीकृत ट्रक संख्या UP64T5150 को जब्त/कुर्क किया गया। पुलिस के अनुसार ट्रक की अनुमानित कीमत ₹8.50 लाख है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद ट्रक को थाना बभनी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलकांत पाण्डेय तथा मुख्य आरक्षी भानु प्रताप यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।



