मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two accused arrested in anti narcotics campaign police seized 2 8 kg of ganja

Sonbhadra News: मादक पदार्थ विरोधी अभियान में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 2.8 किलो गांजा किया जब्त.

चोपन थाना पुलिस ने मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 2 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने सिंदुरिया रोड से गोविंद गुप्ता (32) को 1 किलो 270 ग्राम गांजा और एक पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। वहीं फासिल्स पार्क रोड, मारकुंडी से बृजेश यादव (20) को 1 किलो 530 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।

sonbhadra

2:25 PM, May 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: मादक पदार्थ विरोधी अभियान में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 2.8 किलो गांजा किया जब्त.
logo

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्रवाई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्रा aधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थ विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 2 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में, चोपन पुलिस टीम ने 25 मई 2026 को रात लगभग 11:20 बजे सिंदुरिया रोड स्थित नॉलेज पार्क स्कूल तिराहा, ग्राम सिंदुरिया से गोविन्द गुप्ता (32) पुत्र दीपनारायण गुप्ता को गिरफ्तार किया। गोविन्द गुप्ता खैरटिया, ओबरा, सोनभद्र का निवासी है। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे एक सफेद प्लास्टिक के झोले से 1 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना चोपन में मु.अ.सं. 197/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दूसरी कार्रवाई में, चोपन पुलिस ने 26 मई 2026 को रात लगभग 12:15 बजे फासिल्स पार्क रोड, मारकुंडी टोला अवई, ग्राम अवई से बृजेश यादव (20) पुत्र महेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया। बृजेश यादव भी खैरटिया (डीह बाबा), ओबरा, सोनभद्र का निवासी है। उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के झोले में 1 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस मामले में थाना चोपन में मु.अ.सं. 198/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गोविन्द गुप्ता (32) पुत्र दीपनारायण गुप्ता निवासी खैरटिया, थाना ओबरा और बृजेश यादव (20) पुत्र महेन्द्र यादव निवासी खैरटिया (डीह बाबा), थाना ओबरा शामिल हैं। पुलिस ने कुल 2 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा और एक पल्सर मोटरसाइकिल (चेचिस नंo- MD2B68BX4TPM23072) बरामद की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.